आंध्र प्रदेश के जंगल में मिले 40 बंदरों के शव


अमरावती, 26 अक्तूबर - आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के कविता मंडल में एक साथ चालीस बंदरों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, यहां के सिलागाम गांव के पास जंगल में शव देखे गए, जिसके बाद अधिकारियों को सूचना दी गई। वहीं स्थानीय लोगों ने जहर देकर बंदरों को मारने का आरोप लगाया है।