भाजपा की सरकार में हुआ महिलाओं का सशक्तिकरण - जेपी नड्डा

शिमला, 2 नवंबर - बिलासपुर के कुठेड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है। हर गरीब के घर LPG गैस सिलिंडर पहुंचाने का काम किया है। शौचालय बनवाने के साथ-साथ घर-घर जल पहुंचाने का काम किया है। भाजपा सरकार में ये बदलाव आया है।