अनुराग ठाकुर ने हिमाचल मित्र मंडल के 71वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में लिया हिस्सा 

मुंबई, 13 नवंबर - केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल मित्र मंडल के 71वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, "आप सब ने देवभूमि से निकलकर मुंबई को अपनी कर्मभूमि बनाया है। कर्मभूमि में भी आप अपनी जन्मभूमि को, अपनी कला संस्कृति नहीं भूल रहे ये बड़ी बात है।"