कैसे विनाशकारी साबित होती हैं सुनामी लहरें ?


बच्चो! नीले पानी की चांदी जैसी रंगीन लहरें किसी समय 30-40 मीटर
ऊंची दीवार बन कर समुद्र के निकट 50 से 60 किलोमीटर, कई बार
इससे भी ज्यादा दूर तक कुदरत की हर चीज़ को कागज़ की नाव की
तरह बहाकर ले जाती हैं और सागर नीचे तक हिल जाते हैं। पाताल से
हिले सागरों से पैदा हुई लहरों को ही सुनामी लहरें कहा जाता है।
बच्चो! सुनामी शब्द जापानी भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ है समुंद्री
गोद से उठी लहर। कहने को समुद्री पानी की हर लहर ही समुद्र की गोद
से ही निकली मानी जाती है, परन्तु सुनामी लहरें तो उसकी गहराई,
उसके पाताल, उसके तल से निकलने के कारण अपना अलग अस्तित्व
रखती हैं। ये लहरें धरती पर टैक्टॉनिक प्लेटों की गति द्वारा पैदा होती
हैं। इससे अपने आप और गंभीरता के जोर स्वरूप सतह पर पानी बढ़ता
और गिरता है। ये लहरें 40 फुट से लेकर 100 फुट तक या उससे भी
ज्यादा ऊंची पानी की चली आती दीवार प्रतीत होती है, जो सैकड़ों
किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ चलती हैं।