हिमाचल प्रदेश : चंबा-भरमौर मार्ग पर भूस्खलन के कारण गिरा पुल

चंबा, 5 फरवरी - राष्ट्रीय राजमार्ग चंबा कार्यकारी अभियंता संजीव ने बताया कि लूना क्षेत्र के पास चंबा-भरमौर मार्ग पर सुबह करीब साढ़े चार बजे भूस्खलन के कारण एक पुल ढह गया। हम पुल को पुनर्स्थापित कर रहे हैं और पैदल पथ भी बना रहे हैं। हमने रावी नदी में पैदल मार्ग बनाया है।