इस्लामाबाद में घर में आग लगने से 3 की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल

छेहरटा, 5 अप्रैल (पत्र प्रेरक) - इस्लामाबाद थाना क्षेत्र के रोज एवेन्यू में सुबह करीब 5 बजे घर में आग लगने से एक पति-पत्नी व एक बच्चे की मौत हो गई तथा परिवार के 6 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना इस्लामाबाद के मुख्य अधिकारी व पुलिस पार्टी घटना स्थल पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।