कटारूचक्क को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं - राज्यपाल

चंडीगढ़, 1 जून - पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने आज कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के मामले पर प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि लाल चंद कटारूचक्क ने जघन्य अपराध किया है और उन्हें कैबिनेट में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कटारूचक्क पर दोबारा कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मैं मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूं कि अपने मंत्री के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि कटारूचक्क को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।