आज पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को उत्साह के साथ मनाया जा रहा है - राजनाथ सिंह

नई दिल्ली, 21 जून - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। एक राष्ट्र, एक संस्कृति के रूप में यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि विश्व अब हमारी संस्कृति को स्वीकार कर रहा है और इसे अपना रहा है।