कांग्रेस और शिवसेना का गठबंधन अभी भी जारी है - अशोक चव्हाण

मुंबई, 2 जुलाई - महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि आज भी हम विपक्ष में हैं। कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) का गठबंधन अभी भी जारी है। NCP में शरद पवार के साथ कितने लोग हैं, इस बारे में हमें जानकारी नहीं है। अब शरद पवार को तय करना है कि उनके साथ जितने विधायक हैं, वे क्या चाहते है। हमारा गठबंधन जारी है।