झारखंड के हजारीबाग में कार के कुएं में गिरने से 6 लोगों की मौत, 3 लोग घायल

रांची, 4 जुलाई - झारखंड के हजारीबाग में एक कार के कुएं में गिरने से उसमें सवार 6 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। हजारीबाग के एसपी मनोज रतन चोथे ने बताया कि पदमा ब्लॉक अंतर्गत रोमी गांव के पास दोपहर करीब डेढ़ बजे हुए इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की मदद से तुरंत 3 लोगों को बचाया गया और अस्पताल भेजा गया।