चंद्रयान 3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल से सफलतापूर्वक अलग हुआ विक्रम लैंडर 

बेंगलुरु, 17 अगस्त- इसरो ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि चंद्रयान 3 मिशन के तहत लैंडिंग मॉड्यूल को प्रोपल्शन मॉड्यूल से सफलतापूर्वक अलग कर दिया गया है। लैंडिंग मॉड्यूल कल शाम लगभग 4 बजे डीबूस्टिंग पर निचली कक्षा में उतरने के लिए तैयार है। अब चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर को चंद्रमा पर उतरने के लिए आखिरी 100 किलोमीटर का सफर खुद तय करना होगा। उन्होंने आगे बताया कि उन्हें अपने इंजन यानी थ्रस्टर्स का उपयोग करके अपनी गति धीमी करनी होगी और अपनी ऊंचाई भी कम करनी होगी।