मणिपुर हिंसा मामले में आरोपी सेइमिनलुन गंगटे की गिरफ्तारी पर मणिपुर CM एन. बिरेन सिंह का ब्यान 

इम्फाल, 1 अक्तूबर - मणिपुर हिंसा मामले में आरोपी सेइमिनलुन गंगटे की गिरफ्तारी पर मणिपुर CM एन. बिरेन सिंह ने कहा, "... NIA ने इस मामले को अपने हाथ में लेने के बाद, कल एक प्रेस विज्ञप्ति दी कि मणिपुर में हुई घटना म्यांमार और बांग्लादेश के कुकी उग्रवादियों द्वारा भारत के कुछ उग्रवादियों के साथ मिलकर भारतीय संघ के खिलाफ छेड़ा गया युद्ध है। इस जांच ने सबको दिखा दिया कि यह कोई मामूली चीज़ नहीं है।"