झारखंड: हज़ारीबाग़ के लोटवा डैम में नहाने गए 6 स्कूली छात्र डूबे 

हज़ारीबाग़, 17 अक्टूबर - झारखंड के हज़ारीबाग़ में हुए एक दर्दनाक हादसे में लोटवा डैम में नहाने गए 6 स्कूली छात्र डूब गए.। इनमें से 3 छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हादसे पर दुख जताते हुए जिला प्रशासन से पूरी ताकत से राहत और बचाव कार्य चलाने को कहा है।