गांव नारंग शाहपुर में चली गोलियां, एक व्यक्ति घायल

फगवाड़ा, 24 अक्टूबर (हरजोत सिंह चाना)- गांव नारंग शाहपुर में पारिवारिक झगड़े के चलते एक पक्ष के लोगों ने जेल से छूटकर आए एक व्यक्ति के घर में घुसकर फायरिंग कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया और फरार हो गए। घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे जालंधर रेफर कर दिया है। घायल व्यक्ति की पहचान मंजीत सिंह (64) के रूप में हुई है।