कुछ राज्यों में भारी बारिश तो कुछ जगहों पर बर्फबारी और ठंड की संभावना - मौसम विभाग

नई दिल्ली, 26 नवंबर - राजधानी दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में मौसम का रुख बदल रहा है। कुछ राज्यों में भारी बारिश की संभावना है तो कुछ जगहों पर बर्फबारी और ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक आज राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि और कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय पश्चिमी हिमालय पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है।