धीरज साहू के घर से इतने पैसे बरामद हुए हैं तो इसके पीछे राज क्या है- अधीर रंजन चौधरी

नई दिल्ली, 12 दिसंबर - कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "धीरज साहू के घर से इतने पैसे बरामद हुए हैं तो इसके पीछे राज क्या है? कहां से लूटे गए हैं? कहां से उन्होंने व्यापार किया है, इसकी क्या सजा होगी? इसकी जानकारी हमें मिलनी चाहिए। सरकार क्या करना चाहती है वे भी बताए। कानून के अनुसार इनके खिलाफ क्या-क्या हो सकता है ये भी बताएं, जो मेहुल चोकसी, नीरव मोदी और विजय माल्या के खिलाफ नहीं किया गया। कम ये देश में तो हैं वे तो हजारों करोड़ चोरी कर भाग गए।"