खेलो इंडिया अभियान भारत में खेलों को नई ऊंचाइयों पर लेकर गया - अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली, 17 दिसंबर - केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "खेलो इंडिया अभियान भारत में खेलों को नई ऊंचाइयों पर लेकर गया है... इस साल हमने खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 की भी शुरूआत की... इसमें 7 अलग-अलग खेल विधाओं में लगभग 1,450 खिलाड़ियों ने भाग लिया। शामिल थे। इसमें हरियाणा नंबर 1, यूपी नंबर 2 और तमिलनाडु तीसरे स्थान पर आया..."