पूर्व कैबिनेट मंत्री कांगड़ के घर विजिलेंस ने मारा छापा

भगता भाईका, 10 जनवरी (सुखपाल सिंह सोनी)- आय से अधिक संपत्ति बनाने के मामले में जांच का सामना कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ के गांव कांगड़ स्थित घर पर विजिलेंस ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान पूर्व मंत्री कांगड़ घर पर मौजूद नहीं थे। इसके चलते विजिलेंस टीम को जांच छोड़कर वापस लौटना पड़ा।