कांग्रेस द्वारा राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर अर्जुन राम मेघवाल का बयान 

वाराणसी (यूपी), 11 जनवरी - कांग्रेस द्वारा राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "पूरे देश में उमंग और उल्लास का वातावरण है...नई-नई जानकारियां युवाओं को दी जा रही हैं।...कांग्रेस ने सबसे पहले संसद में वीर सावरकर की प्रतिमा का बहिष्कार किया था। जो कि ठीक नहीं था।....उनका नेतृत्व ही ऐसा है लेकिन देश उमंग और उल्लास के वातावरण में डूब रहा है।...ये देश का कार्यक्रम है।"