राहुल गांधी मणिपुर से शुरू करेंगे कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा'


नई दिल्ली, 14 जनवरी -  कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज थौबल से शुरू होगी। यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से होकर 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी।