प्रधानमंत्री मोदी इतिहास के साक्ष्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने की कला के जादूगर हैं- मनोज झा 

पटना, 23 जनवरी - RJD सांसद मनोज झा ने कहा, "राम तो अंतर्मन में हैं। राम अयोध्या में भी हैं, राम कश्मीर में भी हैं, राम बिहार में भी हैं, राम महाराष्ट्र में भी हैं। बापू के तो हर कर्म में, हर क्षण में राम थे। प्रधानमंत्री मोदी इतिहास के साक्ष्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने की कला के जादूगर हैं लेकिन ये कला  चलती नहीं है। ये(राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा) न्यायिक प्रकिया से हुआ है लेकिन आपने तो इसे भाजपा और RSS का कार्यक्रम बना दिया।"