मुख्यमंत्री और राज्य के गृह मंत्री इसकी ज़िम्मेदारी लें - नफे सिंह राठी की ह.त्या पर दीपेंद्र हु्ड्डा

नई दिल्ली, 26 फरवरी - कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हमारी मांग है कि अग्निपथ योजना वापस लेकर सेना में पक्की भर्ती दोबारा शुरू की जाए। कांग्रेस ने 'जय जवान' अभियान शुरू किया है। अगर कांग्रेस को देश में अवसर मिलेगा तो हम पक्की भर्ती फिर से शुरू कराएंगे। INLD प्रमुख नफे सिंह राठी की ह.त्या पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हु्ड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री और राज्य के गृह मंत्री इसकी ज़िम्मेदारी लें। 10 साल की सरकार के बाद हरियाणा में इस तरह का जंगल राज क्यों स्थापित हुआ?... ये अभी जांच का विषय है कि कौन इसमें शामिल हैं। ये राजनीतिक साजिश है या नहीं। जब तक पूरी जांच सामने नहीं आएगी, इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। लेकिन हरियाणा में गैंगस्टर सक्रिय क्यों हो गए हैं?...: