राजस्थान : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का ब्यान 

जयपुर (राजस्थान), 1 मार्च - राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "मुझे लगता है कि उनको (अशोक गहलोत) बोलना है इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि जब वह सीएम बने थे तब उन्होंने जनघोषणा पत्र दिया था। उनके दो महीने का आप कालखंड देख लें और भजनलाल शर्मा जब से मुख्यमंत्री बने हैं इनके दो महीने का कालखंड देख लें। इन दो महीने में बहुत से काम हुए हैं...वो हताशा में बोल रहे हैं क्योंकि वो चुनाव हार गए हैं।"