सेंगोल की नई पार्लियामेंट बिल्डिंग में स्थापना, भारत में एक नए युग की शुरुआत- राजनाथ सिंह

तमिलनाडु, 8 अप्रैल - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "आज जब पूरे देश में तमिलनाडु की चर्चा होती है, तो सेंगोल शब्द का हमें सबसे पहले स्मरण होता है। पिछले साल सितंबर तक तमिलनाडु के बाहर शायद ही कोई सेंगोल शब्द से परिचित था। जब से PM ने नए संसद भवन में न्याय और स्वतंत्रता के प्रतीक सेंगोल को स्थापित किया है, इस देश का हर जागरूक नागरिक सेंगोल के बारे में जान गया है। सेंगोल की नई पार्लियामेंट बिल्डिंग में स्थापना, भारत में एक नए युग की शुरुआत हुई है।"