नए संसद भवन में राजदंड सेंगोल (राजदंड) को किया जाएगा स्थापित 

चेन्नई, 24 मई - नए संसद भवन में सत्ता के प्रतीक के रूप में सौंपे गए राजदंड सेंगोल (राजदंड) को स्थापित किया जाएगा। इस सेंगोल को वुम्मीडी बंगारू शेट्टी द्वारा बनाया गया था। वुम्मीडी बंगारू के वंशज अमरेंद्र वुम्मीडी ने बताया कि यह सेंगोल (राजदंड) है जो सत्ता के हस्तांतरण का प्रतीक है। इसे पहली बार जवाहरलाल नेहरू ने पुजारियों द्वारा प्राप्त किया था।