झारखंड के गोड्डा में ‘पुलिस की गोलीबारी’ में एक आदिवासी की मौत

रांची, 18 अप्रैल - झारखंड के गोड्डा जिले में जबरन वसूली के एक आरोपी की धरपकड़ के अभियान के दौरान पुलिस की कथित गोलीबारी में विशेष संकटापन्न आदिवासी समूह (पीवीटीजी) का 30 वर्षीय एक व्यक्ति मारा गया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मृतक के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि पुलिस की गोली लगने से उसकी जान गयी। उन्होंने मांग की जिस पुलिसकर्मी ने उसपर गोली चलायी, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।