रांची में आज होने वाली INDIA गठबंधन की संयुक्त रैली पर प्रियंका चतुर्वेदी का बयान 

झारखंड, 21 अप्रैल - रांची में आज होने वाली INDIA गठबंधन की संयुक्त रैली पर शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "हम तानाशाही के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे ...निर्दोष लोगों को बस इसलिए जेल में डाल रहे हैं क्योंकि वे केंद्र सराकर की तानाशाही के खिलाफ लड़ रहे हैं...जिनको इन्होंने सनातन विरोधी बोला, जिनको इन्होंने भ्रष्टाचारी कहा वे सब अब भाजपा में इनके कंधे से कंधे मिलाकर खड़े हैं। ये वैक्यूम क्लीनर बन गए हैं।"