मन की बात और मनमानी करने वाले के साथ हमारी लड़ाई है- राजेश ठाकुर

रांची, 21 अप्रैल - झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, "मन की बात और मनमानी करने वाले के साथ हमारी लड़ाई है और राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से अन्याय के खिलाफ न्याय की जो लड़ाई की शुरूआत की थी, उसको हम जीतने जा रहे हैं...प्रथम चरण में 102 सीटों पर जो चुनाव हुआ है, उसमें 80% सीटें हमें आ रही हैं...हमारे चुने हुए मुख्यमंत्री(हेंमत सोरेन) को साजिश के तहत स्वतंत्र एजेंसियों को गुलाम बनाकर, उनको जेल भेजने का काम किया गया और उसको लेकर झारखंड के लोग आक्रोशित हैं...इसीलिए हमने यह रैली आयोजित की है-उलगुलान न्याय महारैली और इसमें सभी लोग शिरकत कर रहे हैं।