अपने अधिकार और परिवार के भविष्य के लिए वोट कीजिए- राहुल गांधी

नई दिल्ली, 25 मई - कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मतदाताओं से अपने मत का प्रयोग करने की अपील की। सोनिया, राहुल, प्रियंका, रॉबर्ट वाड्रा और उनके बच्चों रेहान और मिरिया ने दिल्लीवासियों के साथ मिलकर लोकतंत्र का त्योहार मनाते हुए वोट डाला। राहुल गांधी ने एक पोस्ट शेयर कर कहा कि मां और मैंने लोकतंत्र के इस महापर्व में वोट डाल कर अपना योगदान दिया। आप सब भी बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकलिए और अपने अधिकार और परिवार के भविष्य के लिए वोट कीजिए। उन्होंने कहा कि अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए सभी को मतदान करना चाहिए।