देश सेवा और जन सेवा का मौका बहुत कम लोगों को मिलता है- द्रौपदी मुर्मु

नई दिल्ली, 27 जून - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, "मैं 18वीं लोक सभा के सभी नव निर्वाचित सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। आप सभी यहां मतदाताओं का भरोसा जीतकर आए हैं। देश सेवा और जन सेवा का मौका बहुत कम लोगों को मिलता है।