राष्ट्रपति ने भाषण में प्रगति और सुशासन का रोडमैप किया प्रस्तुत -प्रधानमंत्री

नई दिल्ली, 27 जून- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन व्यापक था और इसने प्रगति और सुशासन का रोडमैप प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि  इसमें भारत द्वारा की जा रही प्रगति और आगे की संभावनाओं को भी शामिल किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कुछ प्रमुख चुनौतियों का भी उल्लेख किया जिनका हमें अपने नागरिकों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक रूप से सामना करना होगा।