कश्मीर घाटी में वोटिंग के अनेक दशकों के रिकॉर्ड टूटे हैं- द्रौपदी मुर्मु

नई दिल्ली, 27 जून - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, "ये दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था। करीब 64 करोड़ मतदाताओं ने उत्साह और उमंग के साथ अपना कर्तव्य निभाया है। इस बार भी महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया है। इस चुनाव की बहुत सुखद तस्वीर जम्मू-कश्मीर से भी सामने आई है। कश्मीर घाटी में वोटिंग के अनेक दशकों के रिकॉर्ड टूटे हैं।