भारत ने जी20 सम्मेलन की अध्यक्षता के दौरान दुनिया को किया एकजुट- द्रौपदी मुर्मू

नई दिल्ली, 27 जून- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने जी20 की अध्यक्षता के दौरान कई मुद्दों पर दुनिया को एकजुट किया है। भारत की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को जी-20 का 27वां सदस्य बनाया गया, जिससे नेबरहुड फर्स्ट नीति का पालन करते हुए अफ्रीकी महाद्वीप के साथ-साथ भारत का विश्वास मजबूत हुआ है।