UK General Election 2024: लेबर पार्टी बड़ी जीत की ओर 


नई दिल्ली, 5 जुलाई - ब्रिटेन में 4 जुलाई को आम चुनाव के लिए वोटिंग के बाद नतीजे आने शुरू हो गए हैं। अब तक 260 सीटों पर जारी हुए नतीजों में सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को महज 30 सीटें मिली हैं। वहीं लेबर पार्टी 192 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है।कंजर्वेटिव पार्टी से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ऋषि सुनक ने रिचमंड और नॉर्थेलर्टन सीट से जीत दर्ज की। वहीं लेबर पार्टी से PM पद के कैंडिडेट कीर स्टार्मर भी लंदन की होलबोर्न और सेंट पैनक्रास सीट पर जीत चुके हैं।इससे पहले गुरुवार को सुबह 7 बजे (भारतीय समयानुसार 11:30 बजे) 40 हजार पोलिंग सेंटर्स पर वोटिंग शुरू हुई थी। रात 10 बजे (भारतीय समयानुसार 2:30 बजे) वोटिंग खत्म होने के कुछ देर बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए। इसमें भारतवंशी सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी की करारी हार का अनुमान लगाया गया है।