विधानसभा उपचुनाव: 13 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने दो सीटें जीतीं

नई दिल्ली, 13 जुलाई - विधानसभा उपचुनाव: 13 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने दो सीटें जीतीं, 2 पर आगे चल रही है। TMC ने 3 सीटें जीतीं, 1 सीट पर आगे चल रही है। पंजाब में AAP ने जालंधर पश्चिम सीट जीती। BJP ने एक सीट जीती, 1 सीट पर आगे चल रही है, DMK एक सीट पर आगे चल रही है। बिहार की रूपौली सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह आगे चल रहे हैं।