वायनाड में राहत शिविर में पहुंचे राहुल-प्रियंका गांधी, भूस्खलन पीड़ितों का जाना हाल
केरल, 1 अगस्त - लोकसभा में विपक्ष के नेता और वायनाड से पूर्व सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेता प्रियंका गांधी के साथ वायनाड में मेप्पाडी सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राहत शिविर का दौरा किया और भूस्खलन में बचे लोगों से मुलाकात की। 30 जुलाई को यहां भूस्खलन हुआ, जिसमें 282 लोगों की जान चली गई थी।
#वायनाड में राहत शिविर में पहुंचे राहुल-प्रियंका गांधी
# भूस्खलन पीड़ितों का जाना हाल