पिछले 10 वर्षों में भारत की विकास की रफ्तार बहुत तेजी से आगे बढ़ी है- अर्जुन राम मेघवाल

नई दिल्ली, 12 अगस्त - हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "पिछले 10 वर्षों में भारत की विकास की रफ्तार बहुत तेजी से आगे बढ़ी है। दुनिया के कुछ लोग या देश के कुछ लोग जो भारत के विकास को रोकना चाहते हैं, वे ऐसी रिपोर्ट प्रकाशित कराते हैं। ये बेबुनियाद आरोप है।