जालंधर सिविल अस्पताल में  ओपीडी सेवाएं बंद रखने का ऐलान


जालंधर , 16 अगस्त - जालंधर सिविल अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा आज ओपीडी सेवाएं बंद रखने का ऐलान किया गया है। दरअसल, कोलकाला में रेजिडेंट डाक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना के विरोध में ओपीडी की सुविधाएं मुकम्मल तौर पर बंद रखने का ऐलान किया गया है। अस्पताल में सिर्फ एमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि रेजीडेंट डॉक्टर के साथ हुई रेप और हत्या की घटना बेहद निंदनीय है।रेजीडेंट डॉक्टर को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर आज ओपीडी सेवाएं बंद रखने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि आज बात सिर्फ रेजीडेंट डॉक्टर के इंसाफ की नहीं बल्कि सेहत प्रोफेशनल्स को सुरक्षा का बड़ा मुद्दा है।