सुखबीर सिंह बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया ने राज्य में कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल 

चंडीगढ़, 24 अगस्त- शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने अमृतसर में हुई घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को आड़े हाथों लेते हुए पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है।