तेलंगाना में पुलिस के साथ गोलीबारी में छह माओवादी ढेर, दो कमांडो घायल


हैदराबाद: 5 सितंबर  भद्राद्री कोठागुडेम जिले में बृहस्पतिवार को पुलिस और प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सदस्यों के बीच गोलीबारी में माओवादी संगठन की दो महिला कैडर समेत छह माओवादियों को मार गिराया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में तेलंगाना पुलिस की नक्सल रोधी शाखा ‘ग्रेहाउंड्स’ के दो कमांडो भी घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।