हरियाणा में प्रचंड बहुमत से बनेगी कांग्रेस की सरकार - दीपेंद्र सिंह हुड्डा
                                                               
                                    
जुलाना (जींद), 11 सितम्बर - कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बड़ी जीत होगी। केवल जुलाना ही नहीं पूरे हरियाणा में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में बनने जा रही है। लोगों ने मन बना लिया है। हरियाणा के जन जन ने ठाना है कांग्रेस पार्टी की सरकार को लाना है और भाजपा को हरियाणा से भगाना है। जुलाना से हमारी बहन विनेश फोगाट को बड़ी जीत दिलाना है।
#हरियाणा में प्रचंड बहुमत से बनेगी कांग्रेस की सरकार - दीपेंद्र सिंह हुड्डा
                                
                
                
                

 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
               
               
               
               
               
               
               
              