एक करोड़ के नशीले पदार्थ के साथ 3 नाबालिग लड़कियों सहित 4 अन्य गिरफ्तार

यमुनानगर (कुलदीप सैनी), 13 सितम्बर - हरियाणा के यमुनानगर में सीआईए स्टाफ ने 33 किलो 900 ग्राम की चरस बरामद की है। इस चरस की तस्करी के लिए नाबालिग लड़कियों का इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस ने इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी की ट्रेन के माध्यम से चरस की खेप आ रही है। जिसको लेकर टीम गठित की।जिसने चार लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें तीन नाबालिक लड़कियां हैं, जिनका इस्तेमाल चरस तस्करी में किया जाता था। उन्होंने बताया कि 33 किलो 900 ग्राम चरस बरामद की गई है जिसमें राज नामक युवक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो बिहार के मोतिहारी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस चरस की कीमत बाजार में एक करोड़ बताई जा रही है।