भाजपा ने पूरे हरियाणा को विकास की धारा से जोड़ा है- प्रधानमंत्री मोदी

कुरुक्षेत्र (हरियाणा), 14 सितम्बर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमने कांग्रेस की सरकार का वो दौर देखा है जब विकास का पैसे केवल 1 ज़िले तक समित रह जाता था। वो पैसा किस-किस की जेब में जाता था ये भी बच्चा-बच्चा जानता है। भाजपा ने पूरे हरियाणा को विकास की धारा से जोड़ा है। भाजपा सरकार आने से पहले हरियाणा के आधे घरों में नल का कनेक्शन नहीं था, आज हरियाणा करीब करीब शत प्रतीशत नल कनेक्शन वाला राज्य बन रहा है।