पिछले 10 वर्षों में हरियाणा ने बहुत विकास किया है - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

कुरूक्षेत्र (हरियाणा), 14 सितंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हरियाणा ने बहुत विकास किया है। आज हरियाणा की सरकारों के पिछले 50 वर्षों के कार्यों में बहुत बड़ा अंतर देखा जा सकता है। आज जब किसान अपनी फसल बाजार में बेचकर लौटते हैं तो पैसा जमा करा लिया जाता है। आज वरिष्ठ नागरिकों को 3,000 रुपये पेंशन मिलती है, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा है।