हरियाणा में हर वर्ग का वोटर भाजपा की नीतियों से आहत है- बीरेंद्र सिंह

जींद, 16 सितम्बर - कांग्रेस नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा, "हरियाणा में हर वर्ग का वोटर भाजपा की नीतियों से आहत है, वो कांग्रेस के पक्ष में खड़े हैं। ये सही है कि जाट बड़ी संख्या में कांग्रेस का पक्षधर है लेकिन दूसरी पार्टियों में भी जाट हैं। मुस्लिम मतदाता हरियाणा में 5% हैं जो कांग्रेस को वोट करेगा क्योंकि भाजपा उन्हें मजबूर करती है। ये कहना सही नहीं है कि जाट और गैर-जाट के बीच लड़ाई है।