आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री- 'आप' सूत्र

नई दिल्ली, 17 सितंबर- 'आप' सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री आतिशी होंगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी (आप) विधायक दल की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव रखा। इसपर विधायकों ने सहमति जताई।