आतिशी होंगी केवल "डमी सीएम"- स्वाति मालीवाल

नई दिल्ली, 17 सितम्बर - AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, "आज दिल्ली के लिए बेहद दुखद दिन है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी जैसी महिला बनने जा रही है, जिसके अपने परिवार ने आतंकवादी अफ़ज़ल गुरु को फांसी की सजा से बचाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। उनके माता-पिता ने राष्ट्रपति को कई बार दया याचिकाएं भेजी कि अफ़ज़ल गुरु निर्दोष है, उसे फांसी नहीं होनी चाहिए, वह राजनीतिक साजिश का शिकार है। यह कितना गलत है? आज आतिशी CM बनेंगी, लेकिन हम सभी जानते हैं कि वह केवल "डमी सीएम" होंगी। फिर भी यह एक बड़ा मुद्दा है, क्योंकि वह CM होंगी और यह मामला सीधे तौर पर देश और दिल्ली की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। भगवान बचाए दिल्ली को ऐसी मुख्यमंत्री से।