आज की कांग्रेस अर्बन नक्सलियों की चंगुल में है- प्रधानामंत्री मोदी 

हिसार (हरियाणा), 28 सितम्बर - प्रधानामंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेता अब कहने लगे हैं कि हरियाणा में भी वही हाल होगा जो कांग्रेस का मध्य प्रदेश में हुआ था। मध्य प्रदेश और राजस्थान में पिछले चुनाव में इन्होंने झूठ का गुब्बा खूब फुलाया लेकिन जनता ने वोट की चोट देकर उस गुब्बारे की हवा निकाल दी। कांग्रेस का यह हाल इसलिए होता है क्योंकि कांग्रेस देश की सबसे धोखेबाज़ और बईमान पार्टी है। कांग्रेस ने अपने वादों से पल्ला झाड़ लिया है। जनता कांग्रेस से कह रही है क्या हुआ तेरा वादा। आज की कांग्रेस अर्बन नक्सलियों की चंगुल में है। कांग्रेस के नेता विदेश जाते हैं तो किससे मिलते हैं? उनसे मिलते हैं जो भारत के दुश्मनों की भाषा बोलते हैं। कांग्रेस अंतरराष्ट्रीय पार्टनर वह लोग हैं जो दुनियाभर में भारत को बदनाम करने में जुटे हैं। आखिर क्यों पाकिस्तान कांग्रेस का समर्थन करता है।