हरियाणा में भाजपा तीसरी बार प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही है- ब्रजेश पाठक

रोहतक (हरियाणा), 27 सितम्बर - उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "हरियाणा में भाजपा तीसरी बार प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। जन-जन में इस बात का भरोसा बढ़ा है कि भाजपा उन्हें अच्छी सरकार दे सकती है। गरीब कल्याण योजनाएं जन-जन तक पहुंची हैं। लोगों का भरोसा भाजपा के प्रति लगातार बढ़ रहा है।