हरियाणा में आम आदमी पार्टी की कभी कोई हैसियत नहीं बन सकती - राजनाथ सिंह

चरखी दादरी (हरियाणा), 30 सितम्बर - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की हरियाणा जैसे बहादूरों के राज्य में कभी कोई हैसियत नहीं बन सकती। ये (AAP) वादें बहुत करते हैं लेकिन इनके सारे वादे हवा-हवाई होते हैं। मैं दावे के साथ कहता हूं कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने जितनी फसलों पर MSP दिया है, किसी और राज्य ने नहीं दिया। हमारी यहां की सरकार 24 फसलों पर MSP दे रही है।